Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Deepika padukone के साथ जब शख्स ने भीड़ में की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस भी हुईं हैरान- Video हुआ वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में फैंस के बीच फंस गईं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब अपने फेवरेट सेलेब्रिटी की एक झलक पाने के लिए या फिर उनसे हाथ मिलाने के लिए फैंस पागल हो जाते हैं। लेकिन कई बार फैंस की ऐसी हरकत सेलेब्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर देती हैं। कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ भी हुआ हैं। दीपिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भीड़ के घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। भीड़ में खुद को ​बुरी तरह से घिरा देख दीपिका घबरा गईं थीं। यही नहीं इसी दौरान उनके बैग के साथ छीना-झपटी भी हो गई।

दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फैंस के बीच घिरी नजर आ रही हैं। दरअसल, हाल ये घटना उनके साथ तब घटी जब वह अपने शूट को खत्म कर के पास के ही एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचीं। इस दौरान जब उनको रेस्टोरेंट से बाहर आते देख न सिर्फ पैपराजी और फैंस ने उन्हें घेर लिया बल्कि वहां टीशू बेचने वाली कुछ महिलाएं भी वहीं पहुंच गईं। वो महिलाओं दीपिका से टीशू खरीदने के लिए गुजारिश करने लगीं। यही नहीं एक्ट्रेस की कार रेस्टोरेंट के बि​ल्किुल सामने खड़ी थी लेकिन कार तक पहुंचने में उन्हें काफी दिक्कत हुई। जब वह अपनी कार की तरह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहीं थीं तभी भीड़ में से किसी एक ने उनका हैंडबैग छीनने की कोशिश की। लेकिन दीपिका ने अपना बैग पकड़ लिया। दीपिका का ये वीडियो मशहूर सेलीब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही कबीर खान की फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर बन रही है। ​फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। वहीं दीपिका ने रोमी भाट‍िया का किरदार निभाया है, जो कि कप‍िल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं।