Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भारत और पाकिस्तान के बीच हुई हॉटलाइन वार्ता, एलओसी पर सीजफायर कायम करने पर सहमत

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आज हॉटलाइन पर वार्ता हुई। इस बातचीत में दोनों देशों के बीच एलओसी पर शांति कायम करने पर चर्चा हुई। भारत और पाकिस्तान के मिलिट्री ऑपरेशन्स के डायरेक्टर जनरलों ने हॉटलाइन के जरिए बातचीत की। दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रो में स्वतंत्र स्पष्ट सौहार्दपूर्ण वातावरण की समीक्षा की। इस दौरान सीमाओं के साथ पारस्परिक रूप से स्थायी शांति कायम करने को लेकर दोनों DGMO सहमत हुए।

भारत और पाकिस्तान का संयुक्त बयान

भारत-पाकिस्तान के एक संयुक्त बयान में इस बातचीत से जुड़ी जानकारी दी गई। संयुक्त बयान के मुताबिक, इस वार्ता में सीमाओं के साथ पारस्परिक रूप से लाभप्रद और स्थायी शांति प्राप्त करने के हित में दोनों DGsMO एक-दूसरे के प्रमुख मुद्दों और चिंताओं पर ध्यान देने के लिए सहमत हुए। जिनमें शांति भंग करने और हिंसा को बढ़ावा देने को कम करने पर जोर देने की बात कही गई है।

नियंत्रण रेखा पर सीजफायर पर सहमत

संयुक्त बयान में बताया गया है कि दोनों पक्ष सभी समझौतों, समझ और नियंत्रण रेखा के साथ-साथ गोलीबारी और अन्य सभी क्षेत्रों में सीजफायर पर प्रभावी ढंग से पालन के लिए सहमत हुए, जो 24/25 फरवरी, 2021 को आधी रात से लागू हो जाएगा। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने दोहराया कि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति या गलतफहमी को हल करने के लिए हॉटलाइन संपर्क और बॉर्डर फ्लैग मीटिंग के मौजूदा तंत्र का उपयोग किया जाएगा।

इस बीच, भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया है कि जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा और भीतरी इलाक़े में घुसपैठ और आतंकवाद विरोधी अभियानों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

चीन से पेंगोंग पर हुआ था समझौता

हाल ही में भारत और चीन के बीच एलएसी पर सीमा समझौता हुआ। इसके बाद एलएसी पर पेंगोंग लेक के फिंगर एरिया में शांति के लिए समझौता किया था। उसके बाद चीन की सेनाएं दोबारा अपने इलाके में लौटने लगीं हैं।