Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गुवाहाटी पहुंचे गृह मंत्री बोले- हिंसा नहीं अब विकास के लिए जाना जाता है असम

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार सुबह गुवाहाटी पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उनके कैबिनेट सहयोगी डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल (एलजीबीआई) एयरपोर्ट, बोरझार में केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

Live Updates:

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के नागांव में बोले- हमें असम को बाढ़-मुक्त, घुसपैठ-मुक्त और हिंसा-मुक्त बनाना है। हमें असम और पूरे पूर्वोत्तर को देश का सबसे बड़ा जीडीपी योगदानकर्ता बनाना है।

-गृह मंत्री ने कहा, ‘असम जो आंदोलन, हथियार और हिंसा के लिए जाना जाता था, अब विकास, औद्योगिक निवेश, शिक्षा और पर्यटन के लिए जाना जाता है। लेकिन यह यात्रा अधूरी है। यह पीएम मोदी के नेतृत्व में सीएम और हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा शुरू किए गए विकास के नए युग का पहला पड़ाव है।’

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागांव में महा मृत्युंजय मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ में भाग लिया। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उपस्थित रहे।

अमित शाह का कार्यक्रम 

अपने कार्यक्रम के अनुसार, शाह सुबह लगभग 10.30 बजे मध्य असम के नागांव जिले के पूरानीगुडम में महा मृत्युंजय मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे और वह भगवान शिव के मंदिर में ‘यज्ञ’ करेंगे।

अमित शाह नागांव जिले के बटद्रवा मठ का भी दौरा करेंगे और वह समाज सुधारक और नव वैष्णव महापुरुष श्रीमंत शंकरदत्त के जन्मस्थान बटद्रवा थान के सुंदरीकरण परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। 188 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना कला, संस्कृति और अध्यात्म के केंद्र के रूप में बटद्रवा थान के विकास को पर्यटकों के आकर्षण के स्थान में बदल देगी।

केंद्रीय गृह मंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे बटद्रवा प्रकल्प में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बाद में, वह लगभग 2 बजे कार्बी आंग्लोंग जिले के नूरक अकलाम मैदान, डेंगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री असम राज्य भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों से भी मिलेंगे और राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री ने 25 जनवरी को चुनावी राज्य का दौरा किया था और नलबारी जिले में एक सार्वजनिक रैली ’विजय संकल्प समरोह’ को संबोधित किया था। बता दें कि भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ‘मिशन 100 प्लस’ का लक्ष्य रखा है। राज्य में इस वर्ष अप्रैल-मई में चुनाव निर्धारित हैं।