Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शिखर धवन समेत इन खिलाड़ियों को BCCI ने 1 मार्च तक अहमदाबाद पहुंचने का दिया आदेश

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 और फिर वनडे सीरीज में खेलना है। अहमदाबाद में 5 मैचों की टी20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं पुणे में तीन वनडे मैचों की सीरीज में दोनों टीमें खेलेंगी। लिमिटेड ओवर सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों के अहमदाबाद पहुंचने को कहा गया है।

टी20 सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। ओपनर शिखर धवन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव और राहुल तेवतिया को 1 मार्च तक टीम के साथ जुड़ने के लिए अहमदाबाद पहुंचने कहा गया है। यहां पहुंचने के बाद सभी को क्वारंटाइन किया जाएगा इसके बाद ये सभी टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर पाएंगे।

पीटीआइ से डीडीसीए के अधिकारी ने बताया, जहां तक मुझे पता है शिखर धवन को बाकी खिलाड़ियों के साथ 1 मार्च तक अहमदाबाद पहुंचने की कहा गया है। लिमिटेड ओवर के मैच के खिलाड़ियों को दो तीन मैच खेलने के लिए कहा गया है ताकि वह लय हासिल कर पाए। इसके बाद उनको नए जगह के मुताबिक कोविड प्रोटोकॉल को फोलो करते हुए बबल में जाना होगा।

भारतीय टीम को 12 मार्च से 20 मार्च के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलना है। यह सभी मुकाबले मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। टी20 सीरीज के लिए शनिवार को ही भारत के 19 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई थी। इसमें तीन नए खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और राहुल तेवतिया को पहली बार जगह दी गई है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन(विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।