Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जरूरी खबर : Instagram यूजर्स जरूर अपनाएं ये खास टिप्स, नहीं होंगे हैकर्स का शिकार

नई दिल्ली। Instagram दिग्गज सोशल मीडिया ऐप्स में से एक है। आज की तारीख में दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी इस ऐप का इस्तेमाल कर रही है। इस पर आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीस तक के अकाउंट हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि हैकर्स ने इंस्टाग्राम पर मौजूद अकाउंट को हैक करने की कोशिश की है, तो दूसरी तरफ फिशिंग अटैक (ऑनलाइन धोखाधड़ी) के जरिए आम लोगों के अकाउंट खाली किए हैं। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को कैसे सुरक्षित रखा जाएं। इसका जवाब आपको इस खबर में मिलेगा। आज हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकेंगे।

अकाउंट की सुरक्षा के लिए आपको टू-फैक्‍टर ऑथिंटिकेशन को एक्टिवेट रखना चाहिए। इससे आपके अकाउंट को दोहरी सुरक्षा मिलती है। यह वैसी स्थिति में भी आपके अकाउंट को सुरक्षा प्रदान करता है, जब किसी को आपके पासवर्ड की जानकारी होती है। इस तरह केवल आप ही अपने अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं। टू-फैक्‍टर ऑथिंटिकेशन एसएमएस द्वारा भेजे गए कोड से किया जा सकता है या फिर थर्ड-पार्टी ऐप्‍लीकेशन द्वारा (जैसेकि ड्युओ मोबाइल या गूगल ऑथिंटिकेटर)।

अपना अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड सेट करें, जिसे कम-से-कम छह अक्षर, अंक और विशेष संकेतों को मिलाकर बनाया गया हो। ऐसा करने से कोई भी आपका पासवर्ड तोड़ नहीं पाएगा।

आपको किसी भी थर्ड पार्टी एप्लिकेशन को दिए गए एक्सेस को रद्द कर देना चाहिए। वे आपकी लॉगिन की जानकारी को एक्‍सपोज कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सुरक्षित रहेगा।

इंस्टाग्राम किसी भी यूजर के साथ डायरेक्ट कम्‍यूनिकेट नहीं करता है। इस बात का ध्यान रखें। इंस्टाग्राम की ओर से होने वाली बात चीत ई-मेल के माध्यम से होती है, जिसकी पुष्टि ऐप में जाकर की जा सकती है।

Instagram का शानदार फीचर

बता दें कि इंस्टाग्राम ने दिसंबर 2020 में Vanish Mode लॉन्च किया था। यह फीचर व्हाट्सएप के डिस-एपियरिंग फीचर की तरह काम करता है। Vanish Mode में भेजा गया मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा

साथ ही यूजर्स Vnish मोड में भेजे गए मैसेज को फॉरवर्ड और उसे कोट करके रिप्लाई नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स को वैनिश मोड में चैट हिस्ट्री भी नहीं मिलेगी। इसके अलावा यदि कोई यूजर वैनिश मोड में किसी मैसेज का स्क्रीनशॉट लेता है, तो उसकी जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से मैसेज भेजने वाले को मिल जाएगी।