Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ind vs Eng: ‘भारत को वापसी करनी है तो फिर विराट कोहली को खेलनी होगी इतने रन की पारी’

नई दिल्ली। Ind vs Eng: भारतीय टीम को अगर आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो फिर इंग्लैंड के खिलाफ अब एक भी मैच नहीं गंवाना है। यही समीकरण है, जो भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचा सकता है, लेकिन टीम को जीत से कम कुछ नहीं चाहिए। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट कमेंटेटर आशीष नेहरा ने बताया है कि भारत कैसे वापसी कर सकता है।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने विराट कोहली को 250 रन बनाने के लिए सपोर्ट किया है। नेहरा ने कहा है कि अगर वह अगले मैच में टॉस जीतते हैं फिर इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली को विशाल पारी खेलनी होगी। दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबर स्टेडियम में 13 फरवरी से चेन्नई में खेला जाएगा। कोहली ने चेपक में पहले टेस्ट में 11 और 72 रन की पारियां खेली थीं, जो टीम के काम नहीं आईं और टीम 227 रन से हार गई

भले ही उन्होंने हार के लिए कोई बहाना नहीं दिया, लेकिन विराट कोहली ने कहा कि मैच में टॉस महत्वपूर्ण कारक रहा, क्योंकि इंग्लैंड ने पहले दो दिन बल्लेबाजी के अनुकूल पिच की परिस्थितियों का अच्छा इस्तेमाल किया, जहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली। जो रूट ने 218 रन बनाए, जबकि डोम सिब्ले (87) और बेन स्टोक्स (87) ने भी उपयोगी योगदान दिया। इन्हीं के दम पर इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए थे।

आशीष नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “आप एक या दो शतकों के बारे में बात कर रहे हैं, मैं कहूंगा कि जब भारत टॉस जीतता है तो वह 250 का स्कोर भी बनाएंगे। विराट कोहली की यह खास बात है। जब अश्विन आउट हुए तो उन्हें पता था कि वे मैच हार जाएंगे, लेकिन उन्होंने कोई हवाई शॉट नहीं खेला। वह अपने खुद के रन बनाने में गर्व महसूस करते हैं और आउट नहीं होना चाहते। वह बहुत कम बार खराब गेंद पर आउट होते हैं।”