Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रिषभ पंत ने भारत को जिताया ऐतिहासिक टेस्ट, वीरेंद्र सहवाग ने रख दिया ब्रिसबेन का ये नाम

नई दिल्ली। Ind vs Aus: भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिसबेन के गाबा में एक भी मुकाबला नहीं जीता था, लेकिन 19 जनवरी को भारतीय टीम ने ब्रिसबेन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रिषभ पंत रहे, जिन्होंने चौथी पारी में नाबाद 89 रन की पारी खेली और भारत को मैच ही नहीं, बल्कि सीरीज भी जिता दी। इसके बाद पंत की तारीफ हो रही है, लेकिन पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ब्रिसबेन का नाम बदलने की दलील दी है।

दरअसल, रिषभ पंत ने ब्रिसबेन में शानदार पारी खेली। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आज से ब्रिसबेन का नाम पंत नगर होगा। सहवाग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक फोटो शेयर किया है, जिसके ऊपर लिखा है, “आज से ब्रिसबेन का नाम पंत नगर” पंत की पारी के बाद इंटरनेट मीडिया पर मीम्स की बौछार हुई, जिसमें एक मीम ये भी रहा, क्योंकि सीएम योगी शहरों का नाम बदलते रहते हैं।

वीरेंद्र सहवाग इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “इस सीरीज में मिली जीत इस तरह की जीत है जो कोई व्यक्ति कई पीढ़ियों में नहीं देख पाता। कुछ भी मायने नहीं रखता। इस जीत की खुशी सालों तक मनाई जानी चाहिए। 19 जनवरी फतेह। जय भारत।” सहवाग ने भी पंत नगर के अलावा कुछ नाम सुझाए हैं, जिनमें पुजारा ड्राइव, गिल सर्कल, ठाकुर कॉलोनी, सिराज रोड, वॉशिंगटन टाउन का नाम लिया है। ये सभी खिलाड़ी इस मैच के हीरो थे।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की बात करें तो ये वनडे सीरीज के साथ शुरू हुआ था, जिसमें भारत ने 1-2 से मात खाई थी, लेकिन फिर 2-1 से टी20 सीरीज जीतने के बाद भारत ने टेस्ट सीरीज में भी 2-1 से फतेह हासिल की है। इस सीरीज की शुरुआत में भारतीय टीम पहला मुकाबला बुरी तरह हारी थी, जिसमें भारतीय टीम महज 36 रन पर ढेर हो गई थी। यहां तक कि आखिरी मैच तक भारत के पास एक भी अनुभवी गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में नहीं था।