Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MS Dhoni के रिटायरमेंट ने भी बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने शानदार क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 39 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धौनी की रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ उनके अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद भी जारी है। यहां तक कि उनके रिटायरमेंट की खबर ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काम किया हैं। उन्होंने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उनके साथ सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा की थी।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाले दुनिया के दूसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने एमएस धौनी ने इसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जहां उन्होंने पिछले साल अपना रिटायरमेंट संदेश पोस्ट किया था। यूएनबी की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अगस्त 2020 को जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट की पोस्ट की थी, उसी पोस्ट को सबसे ज्यादा बार देखा गया है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

धौनी ने अपने रिटायरमेंट मैसेज में लिखा था, “आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 19 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर समझा जाए।” एमएस धौनी की इसी पोस्ट को क्रिकेट फैंस से जबरदस्त प्यार मिला है। धौनी की ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर अब तक 37.2 मिलियन बार देखी गई है। किसी भी क्रिकेटर की एक पोस्ट पर इतने व्यूज कभी नहीं आए हैं। इस तरह ये एक विश्व रिकॉर्ड है।

धौनी, जिन्होंने 2004 में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 10773 रन बनाए हैं और 350 मैच देश के लिए खेले हैं। उन्होंने अपने 16 साल के करियर में 90 टेस्ट और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। वे भारत को आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप, आइसीसी वनडे वर्ल्ड कप और आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2008 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय राष्ट्रीय टीम और 2007 से 2016 तक खेल के सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तानी की।

हालांकि, धौनी के उत्तराधिकारी विराट कोहली इस समय इंस्टाग्राम पर 88.7 मिलियन फॉलोवर के साथ शीर्ष पर हैं। तीसरे स्थान पर 27.5 मिलियन से अधिक फैंस के साथ ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर का कब्जा है।