Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इस भारतीय बल्लेबाज पर रिकी पोंटिंग ने लगाया आरोप, कहा- उनकी वजह से सब प्रेशर में आ गए

सिडनी। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और पूरी टीम 244 रन पर आउट हो गई। भारत की तरफ से शुभमन गिल व चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास कर पाने में विफल रहे। अब भारतीय बल्लेबाजी को लेकर पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोटिंग ने कहा कि, चेतेश्वर पुजारा की स्लो बैटिंग की वजह से अन्य भारतीय बल्लेबाज काफी दवाब में आ गए।

भारत के नंबर तीन बल्लेबाज के बारे में जब  उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि ये सही अप्रोच था। पुजारा के बारे में पोंटिंग ने कहा कि, मुझे लगता है कि उन्हें अपने स्कोरिंग रेट के साथ थोड़ा और ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है। वो अपनी धीमी बल्लेबाजी के जरिए अपने साथी खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा दवाब डास रहे हैं। पुजारा ने पहली पारी में 176 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 28.41 का रहा।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बेहद अनुशासित गेंदबाजी की और पुजारा को पैट कमिंस ने विकेट के पीछे कैच करवाया। पुजारा इस टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में चार बार कमिंस की गेंद पर आउट हुए हैं जबकि नाथन लियोन ने एक बार उनका विकेट लिया। पुजारा ने इस टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में अब तक कुल 113 रन बनाए हैं और उनका औसत 22.6 का रहा है। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने इस टेस्ट सीरीज का पहला अर्धशतक लगाया।

सिडनी टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं और इस टीम कुल बढ़त 197 रन की हो गई है। वहीं पहली पारी में भारतीय टीम 244 रन पर ऑल आउट हो गई थी। भारत की तरफ से पुजारा व शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि हेजलवुड ने 2 और मिचेल स्टार्क को एक सफलता मिली।