Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

10 साल व 92 पारियों के बाद रोहित शर्मा व शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया में किया ऐसा कमाल

नई दिल्ली। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसमें दूसरे दिन भारतीय ओपनर बल्लेबाजों रोहित शर्मा व शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 70 रन की अच्छी साझेदारी करके टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि रोहित शर्मा विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर की पहली अर्धशतकीय पारी खेली और 50 रन बनाए।

10 साल के बाद रोहित व शुभमन गिल का खास कमाल

सिडनी टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। यानी इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 27 ओवर तक बल्लेबाजी की। टेस्ट क्रिकेट में दिसंबर 2010 के बाद ये पहला मौका है जब टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाजों ने एशिया के बाहर 20 ओवर या उससे ज्यादा ओवरों तक बल्लेबाजी की है। इससे पहले यानी आखिरी बार यानी एशिया के बाहर वीरेंद्र सहवाग व गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में बतौर ओपनर 29.3 ओवर तक बल्लेबाजी की थी। इन 10 साल के बीच एशिया से बाहर भारत ने 92 पारियां खेलीं, लेकिन किसी भी मैच में भारतीय ओपनर्स 20 ओवर तक नहीं टिक पाए।

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होेने तक 2 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं और वो अभी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 242 रन पीछे है। इससे पहले पहली पारी में मेजबान कंगारू टीम ने स्टीव स्मिथ की 131 रन की शतकीय पारी के दम पर 338 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लाबूशाने ने 91 रन जबकि विल पुकोवस्की ने 62 रन की पारी खेली थी। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 4, बुमराह व नवदीप सैनी ने 2-2 जबकि मो. सिराज ने एक विकेट लिए।