Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इस तरह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। Ind vs Aus: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच हो और सचिन तेंदुलकर का जिक्र न हो, तो ये टेस्ट मैच अधूरा है। यहां तक कि नियमित कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर हैं, लेकिन उनकी भी चर्चा पर हो रही है। तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारतीय महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का जिक्र करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया।

अक्सर कहा जाता है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को स्लेज करने से चूकते नहीं है, लेकिन अब कंगारू खिलाड़ियों ने एक अलग तरीका भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का अपना लिया है। तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने ने भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को परेशान किया, जब बल्लेबाजी के दौरान वे उनसे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बारे में पूछ रहे थे।

शॉर्ट लेग पर खड़े मार्नस लाबुशाने ने गिल से उनके पसंदीदा बल्लेबाज के बारे में पूछा। लाबुशाने ने पूछा, “आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है?” इसका जवाब शुभमन गिल ने दिया और कहा, “मैं आपको मैच के बाद बताऊंगा।” हालांकि, लाबुशाने गिल के इस जवाब से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने पूछा कि क्या आपके पसंदीदा बल्लेबाज तेंदुलकर हैं या विराट कोहली? उन्होंने कहा, “सचिन? क्या आप विराट को आइकन मानते हो?”

लाबुशाने यहीं नहीं रुके। रोहित शर्मा के स्ट्राइक पर पहुंचने के बाद भी उनकी बातें जारी रहीं और पूछा, “अरे तुमने क्वारंटाइन में क्या किया?” दरअसल, रोहित शर्मा इसी मैच से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़े थे, लेकिन इससे पहले उनको 14 दिन के क्वारंटाइन में रहना पड़ा था। इस बातचीत को क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ के शतक के दम पर 338 रन बना पाई। इसके बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 96 रन बनाए।