Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विराट कोहली ने लगाई छलांग, केएल राहुल तीसरे नंबर पर बरकरार

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल का अंत इंटरनेशनल क्रिकेट द्वारा जारी टी20 रैंकिंग में सातवें स्थान पर रहते हुए किया है जबकि केएल राहुल तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के टिम सेफर्ट और टिम साउदी को रैकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 रैंकिंग में दोनों खिलाड़ियों ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। बल्लेबाजी रैंकिंग में सेफर्ट 9वें जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में साउथी 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर इंग्लैंड के डाविड मलान काबिज हैं। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम जबकि इसके बाद भारतीय ओपनर केएल राहुल हैं। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच हैं जबकि पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के वान डेर डुसेन हैं। विराट कोहली ने आठवें से सातवें स्थान पर जगह बनाई है

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम सेफर्ट को 24 पायदान के फायदे से मिला है। सीरीज मे कुल 176 रन बनाने वाले सेफर्ट टॉप 10 बल्लेबाजों कि लिस्ट में पहली बार शामिल होने में कामयाब हुए हैं। प्लेयर ऑफ द सीरीज बने इस बल्लेबाज ने दूसरे टी20 में 63 गेंद पर 84 रन की पारी खेली थी। इस साल अगस्त में उनकी रैकिंग 32 थी और अब वह 9वें पायदान पर हैं।

साउथी ने दूसरे मैच में 21 रन देकर चार विकेट हासिल करने के साथ कुल 6 विकेट चटकाए। उनको इस प्रदर्शन का इनाम 10 पायदान के सुधार के साथ मिला है। दूसरे टी20 मुकाबले में 99 रन की नाबाद पारी खेलने वाले पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को 14 स्थान का फायदा हुआ है।

गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले जबकि उनके साथी मुजीब उर रहमान दूसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के आदिल रशिद तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा चौथे स्थान पर हैं। पांचवां नंबर साउथ अफ्रीका के तबरेज शमसी को हासिल है।