Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ind vs Aus: बदल सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों की जगह, यहां होगा आयोजन

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के जगह को बदला जा सकता है। नए साल पर दोनों देशों के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को सिडनी में खेला जाना है। कोरोना वायरस के लगतार बढ़ते मामलों की वजह से क्वींसलैंड सरकार मैच के बाद खिलाड़ियों को सिडनी में रोक सकती है इस परिस्थिति में सिडनी ने चौथे टेस्ट मैच को भी कराने के लिए तैयार है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है इसके बाद भारतीय टीम के ब्रिसबेन में सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला खेलना है। 7 जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पिछले महीने ही कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से हाई अलर्ट पर रखा गया था। सिडनी के उत्तरी इलाके में कोरोना का काफी मामले सामने आए हैं

अब अगर तीसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद क्वींसलैंड की सरकार ने न्यू साउथ वेल्स से खिलाड़ियों को लौटने की इजाजत नहीं दी तो चौथे मैच पर संकट आ सकता है। उत्तरी इलाके में कोराना के बढ़ते मामलों की वजह से बॉर्डर को सील किया जा सकता है। ऐसे में टीम के सभी खिलाड़़ी और मैच का प्रसारण करने वाली टीम के सदस्य ब्रिसबेन के यात्रा नहीं कर पाएंगे। सिडनी ने ऐसी स्थिति में चौथे मैच को भी अपने यहां कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ट्रस्ट के चेयरमैन टोनी शेफर्ड ने एक अखबार से कहा, “अगर जरूरत पड़ी तो हम दोनों ही टेस्ट मैच को करा सकते हैं, इसमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।”

अब ऐसे हालात में मेलबर्न जहां सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है वह तीसरे मैच की मेजबानी के लिए भी सबसे बड़ा दावेदार बनकर सामने आ रहा है। बॉक्सिंग डे को होस्ट करने वाले को दूसरे के साथ तीसरे मैच की भी मेजबानी दी जा सकती है। इससे भारतीय टीम को सिडनी जाना नहीं पड़ेगा और फिर वह ब्रिसबेन के लिए भी रवाना हो सकेगी।

“हमने इस बात को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को साफ कर दिया है यह वाकई बहुत ही ज्यादा दुख की बात होगी की सिडनी टेस्ट मैच का आयोजन नहीं करा पाएगा। हम इस मामले में न्यू साउथ वेल्स की सरकार के साथ खड़े हैं।”