Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर कलेक्टर बोले- किसी काम के नहीं खाद्य विभाग के अधिकारी, सरकार फालतू में खर्च कर रही पैसा

इंदौर: इंदौर में मिलावटखोरी को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह सख्त नजर आ रहे हैं। मिलावट खोरी के बढ़ते मामलों को लेकर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि फूड एन्ड ड्रग विभाग के इंस्पेक्टरों की कोई उपयोगिता नहीं दिखाई दे रही है। उन्हें बता दिया है कि सरकार इतना पैसा खर्च रही आप पर। अगर उपयोगिता नहीं दिखी तो मैं डीई करके सभी को टर्मिनेट करूंगा।

दरअसल कलेक्टर मनीष सिंह CMHO ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों से कई मामलों में चर्चा की। कलेक्टर मनीष सिंह ने मीडिया से चर्चा कर दौरान कहा कि इंदौर की पहचान मिलावट मुक्त शहर के रूप में बननी चाहिए। इसके लिए नमकीन, दुग्ध उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों के प्रोसेसिंग यूनिट की एसोसिएशन को सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें 22 दिसम्बर से मिलावट मुक्त उत्पाद की ट्रेनिंग दी जाएगी। इन्हें इस तरह सशक्त किया जाएगा, कि यह अपने उत्पाद की यूनिटों पर नजर रखेंगे और स्वयं भी मिलावट करने वालों पर अंकुश लगाएंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जिले में फूड एंड ड्रग विभाग के इंस्पेक्टरों की उपयोगिता अभी तक दिखाई नहीं दे रही है। उन्हें दो टूक शब्दों में कह दिया गया है कि सरकार आप पर पैसा खर्च करती है अगर उनके काम में सुधार नहीं आया तो मैं डीई करके उन्हें टर्मिनेट करूंगा।