Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ई-स्वरोजगार संगम की स्मृति ईरानी ने की शुरूआत, 21 हजार लाभार्थियों को वितरित होंगे 150 करोड़ का ऋण

अमेठी। केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए ई-स्वरोजगार संगम की शुरूआत की। योजना के तहत जिले को आत्मनिर्भर अमेठी बनाने के लिए 21 हजार लाभार्थियों को 150 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण होगा। पहले दिन 6,500 लाभार्थियों को 35.87 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। शुभारंभ के मौके पर एनआइसी में डीएम अरुण कुमार व सीडीओ प्रभुनाथ ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे।कार्यक्रम का आयोजन अग्रणी बैंक, बैंक आफ बड़ौदा द्वारा किया गया था।

स्मृति ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए लाभार्थियों व बैंक के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने मानवता और समाज के लिए अभूतपूर्व संकट खड़ा किया है। पिछले कुछ महीनों में जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आर्थिक गतिविधियां न्यूनतम रही। ऐसे में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए भारत सरकार ने विभिन्न कदम उठाए हैं।

जिला अग्रणी बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सहित सभी बैंक नए उद्यमियों और किसानों की नकदी की कमी ऋण के माध्यम से पूरा करें। ई-स्वरोजगार संगम अमेठी का मुख्य ध्येय वोकल फॉर लोकल के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य महा प्रबंधक डॉ. रामजश यादव, एलडीएम अमेठी विमल कुमार गुप्ता, एलडीएम रायबरेली विनय शर्मा व क्षेत्रीय व्यवसाय प्रमुख रवि प्रकाश मिश्र सहित बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।