Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केन रिचर्डसन को मिली बड़ी राहत, टेस्ट मेें कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं

सिडनी: आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन का कोरोना वायरस के लिए किया गया परीक्षण शुक्रवार को ‘नेगेटिव’ पाया गया जिससे उनका आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी का रास्ता भी साफ हो गया। वह गले में दर्द के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाए थे। दाएं हाथ का तेज गेंदबाज रिचर्डसन इस सप्ताह के शुरू में दक्षिण अफ्रीका से आस्ट्रेलियाई टीम के साथ वापस लौटा था। उन्होंने गुरुवार को चिकित्सा दल को गले में दर्द होने की सूचना दी।

दरअसल, एक क्रिकेट रिपोर्ट के अनुसार, ‘केन रिचर्डसन कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। उनका कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण ‘नेगेटिव’ रहा।’ इसमें कहा गया है, ‘उन्हें आस्ट्रेलिया के समयानुसार रात आठ बजे रिपोर्ट नेगेटिव आने के बारे में बताया गया। उन्हें होटल के कमरे में अलग थलग रखा गया था लेकिन बाद में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लि एससीजी की अनुमति दी गई।’ इससे पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय बोर्ड सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार चल रहा है और इसलिए रिचर्डसन को अलग थलग रखा गया।

उन्होंने कहा, ‘हमारा चिकित्सा दल इसे गले में विशेष संक्रमण के तौर पर ले रहा है लेकिन हम आस्ट्रेलियाई सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं जिसके तहत हमें केन को टीम के अन्य सदस्यों से अलग रखना होगा और उचित परीक्षण करवाने होंगे।’ इस 29 वर्षीय गेंदबाज की जगह सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया है। एबॉट दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गयी टी20 टीम में शामिल थे। रिचर्डसन को आईपीएल 2020 की नीलामी में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा था।