Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना वायरस का असर : रद्द हो सकता है IPL, मद्रास हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

चीन से विश्व भर में फैले खतरनाक कोरोना वायरस ने अब भारत में भी पैर पसार लिए हैं। ऐसे में 29 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एडवोकेट जी एलेक्स बेंजिगर ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आईपीएल रद्द करने की मांग की है। इस मामले में मामले में जस्टिस एमएम सुंद्रेश और कृष्णन रामास्वामी की बेंच 12 मार्च को सुनवाई करेगी। आईपीएल का पहला मैच गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रनर-अप चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।

याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वेबसाइट के मुताबिक, कोरोना वायरस की अब तक कोई दवा नहीं बनी और ना ही इसे रोकने का कोई साधन है। यह दुनियाभर में तेजी से फैलता जा रहा है। इटली का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट फेडरेशन लीग भी इससे (कोरोना वायरस) प्रभावित है और वहां की सरकार ने अप्रैल तक सभी टूर्नामेंट को खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया है। हमें भी आईपीएल को लेकर सख्त कदम उठाने चाहिए।

इससे पहले कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में आईपीएल मैचों की मेजबानी से इनकार कर दिया है। एक लोकल न्यूज चैनल की मानें तो कोरोना वायरस के कारण कर्नाटक सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आईपीएल को स्थगित करने की बात कही है।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया था ये बयान

इस मामले में गांगुली ने पहले ही साफ कर दिया था कि आईपीएल तय समय पर होगा। उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए हरसम्भव कदम उठाए जाएंगे। गांगुली ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि IPL ‘ऑन’ है और बोर्ड टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है।