Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ICC Test Rankings में विराट कोहली ने गंवाए 20 अंक, इन भारतीय खिलाड़ियों को भी मिली सजा

नई दिल्ली। Latest ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन पहले ही टेस्ट मैच के बाद वे नंबर दो पर खिसक गए। वहीं, कीवी दौरे के दूसरे टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन करने का नतीजा विराट कोहली को अपनी आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में और भी ज्यादा भुगतना पड़ा है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में सिर्फ 38 रन बनाए थे। यही कारण रहा कि उनको आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में 42 अंकों का नुकसान हुआ है। पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली के खाते में 906 अंक थे, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में वे 886 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, पहले स्थान पर 911 अंकों के साथ स्टीव स्मिथ बने हुए है

आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की बात करें तो केन विलियमसन तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं,जबकि चेतेश्वर पुजारा 9वें स्थान से 7वें स्थान पर दो पायदानों की छलांग लगाकर पहुंच गए हैं, जबकि टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 8वें पायदान से 9वें पायदान पर खिसक गए हैं। वहीं, भारतीय टीम के टेस्ट ओपनर मयंक अग्रवाल लंबे समय के बाद टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। बेन स्टोक्स की टॉप 10 बल्लेबाजों में गिनती शुरू हो गई है।

Latest ICC Test Rankings(Batsmen)

1) स्टीव स्मिथ (911 अंक)

2) विराट कोहली (886 अंक)

3) मार्नस लाबुशाने (827 अंक)

4) केन विलियमसन (813 अंक)

5) बाबर आजम (800 अंक)

6) डेविड वार्नर (793 अंक)

7) चेतेश्वर पुजारा (766 अंक)

8) जो रूट (764 अंक)

9) अजिंक्य रहाणे (726 अंक)

10) बेन स्टोक्स (718 अंक)

आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजी की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के पेसर पैट कमिंस नंबर वन की कुर्सी पर जमे हुए हैं। वहीं, भारत बनाम न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 11वें नंबर से 4 पायदानों की छलांग लगाकर सातवें पायदान पर फिर से पहुंच गए हैं, जहां वे इस टेस्ट सीरीज से पहले थे। उधर, ट्रेंट बोल्ट टॉप 10 में शामिल हो गए हैं, जबकि टिम साउथी छठे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Latest ICC Test Ranking (Bowling)

1) पैट कमिंस (904 अंक)

2) नील वैगनर (843 अंक)

3) जेसन होल्डर (830 अंक)

4) टिम साउथी (812 अंक)

5) कगिसो रबाडा (802 अंक)

6) मिचेल स्टार्क (796 अंक)

7) जसप्रीत बुमराह (779 अंक)

8) जेम्स एंडरसन (775 अंक)

9) ट्रेंट बोल्ट (770 अंक)

10) जोश हेजलवुड (769 अंक)