Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आंगनबाड़ी की नौकरी के लिए इज्जत का सौदा, ससुर के सामने बहू से दुष्कर्म

सरैयाहाट (दुमका)। झारखंड के दुमका जिले में सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव की अठारह वर्षीया नवविवाहिता के साथ ससुर की मौजूदगी में गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान ससुर बहू की अस्मत बचाने की बजाए अपने साथी की मदद में लगा रहा। शनिवार को महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म में सहयोग करने के आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दुष्कर्मी आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी है।

घटना के संबंध में पीडि़ता ने बताया कि गुरुवार की रात नौ बजे वह सास के साथ नये घर में सोई हुई थी। इस दौरान गांव के ही हीरवा अंसारी ने सास को फोन कर कहा कि बहू को पुराने घर भेज दो। आंगनबाड़ी सेविका में बहाली के लिए कुछ जानकारी लेनी है। सास ने बहू को एक बच्चे के साथ पुराना घर भेज दिया। जहां पहले ही उसका ससुर भी मौजूद था।

आरोपित युवक ने बहाली के नाम पर नवविवाहिता से कई सवाल किए। इसके बाद युवक ने ससुर को इशारा करते हुए दरवाजा बंद करने को कहा। इसके बाद ससुर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोपित युवक ने ससुर की मदद से महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला चिखती रही लेकिन उसे बचाने की बजाए ससुर अपने दोस्त की मदद करता रहा।

घटना के बाद दोनों ने बहू को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसका सेविका पद पर चयन नहीं होगा। घर पहुंची तो बदनामी का हवाला देते हुए सास ने भी खामोश रहने की सलाह दी, परंतु पीडि़ता स्वयं थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी।