Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सौरव गांगुली के बयान पर भड़का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, जवाब में दी चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस साल होने वाले एशिया कप को लेकर आमने सामने आ गए हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में इस साल होने वाले एशिया कप के आयोजन स्थल को लेकर बयान दिया था। अब पीसीबी की तरफ से बयान आया है कि गांगुली एशिया कप कहां होगा यह तय करने का हक नहीं रखते हैं।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि एशिया कप दुबई में होगा, जहां भारत और पाकिस्तान दोनों खेलेंगे। मगर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने स्पष्ट किया है कि एशियाई क्रिकेट परिषषद (एसीसी) ही तय करेगा कि टूर्नामेंट कहां होगा।

पाकिस्तान बोर्ड पहले इसे अपने देश में कराना चाहता था जिसे भारत के विरोध के बाद बदलने का फैसला लिया गया है। बीसीसीआई ने पहले ही कह दिया था अगर पाकिस्तान एशिया कप का आयोजन करता है तो भारतीय टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी। टीम इंडिया किसी भी मैच के लिए पाकिस्तान नहीं जाने वाली है। भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद से ही पीसीबी टूर्नामेंट को शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है।

आगामी टी–20 विश्व कप को देखते हुए इस बार यह आयोजन इसी प्रारूप में होगा। पीसीबी अधिकारी ने कहा- “एसीसी टूर्नामेंट का आयोजक है और आयोजन कहीं और कराने का फैसला भी वही करेगा। 3 मार्च को नजमुल हसन की अध्यक्षता में एसीसी की दुबई में बैठक होना है। यहीं पर सभी सदस्य देशों की सहूलियत को ध्यान में रखकर फैसला होगा कि मैच कहां खेले जाएंगे।”

भारतीय टीम ने अब तक सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब जीता है। पिछली बार भारत ने बांग्लादेश को हराकर यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था। पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी।