Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इशांत शर्मा चोट के कारण हुए भारतीय टीम से बाहर, दूसरे टेस्ट मैच से खेलेगा ये तूफानी गेंदबाज

नई दिल्ली। India vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार से भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। इससे पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के रूप में लगा है। इशांत शर्मा चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच में हिस्सा शायद नहीं होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो एंकल इंजरी की वजह से इशांत शर्मा को भारतीय टीम से बाहर होना पड़ेगा।

दिल्ली की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते समय इशांत शर्मा की एड़ी में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई थी और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ की मेडिकल टीम के साथ वक्त बिताकर चोट को सही किया था। इसके बाद उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास किया था और अगले ही दिन न्यूजीलैंड में जाकर उन्होंने मैच खेला था।

ये गेंदबाज करेगा प्लेइंग इलेवन में वापसी

यहां तक कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इशांत शर्मा ने धारदार गेंदबाजी की और 5 विकेट चटकाए, लेकिन अब इस अनुभवी गेंदबाज को उसी चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा। ऐसी स्थिति में उमेश यादव प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं। उमेश यादव अपनी तेज रफ्तार गेंद के लिए तो जाने ही जाते हैं। जरूरत पड़ने पर वे थोड़ी बहुत ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी करने में सक्षम हैं।

इशांत शर्मा ने वेलिंगटन टेस्ट मैच में कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में 22.2 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें 6 ओवर मेडेन फेंके थे और 68 रन देकर 5 विकेट झटके थे। कई बार न्यूजीलैंड का दौरा कर चुके इशांत शर्मा की जगह उमेश यादव टीम का हिस्सा होंगे, जो भारत के लिए 45 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और 142 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पिछले कुछ मैचों में उन्होंने बल्ले से रन भी बटोरे हैं। हालांकि, नवदीप सैनी अभी भी टेस्ट डेब्यू का मौका तलाश रहे होंगे, जो टीम के साथ पहली बार जुड़े हैं।