Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ICC Test Rankings: विराट कोहली ने भुगता खराब बल्लेबाजी का नतीजा, छिनी टेस्ट की बादशाहत

नई दिल्ली। Latest ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह फ्लॉप हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आइसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में इसका नतीजा भुगतना पड़ा है। खुद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से टेस्ट की बादशाहत छिन गई है। विराट कोहली आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन से नंबर दो हो गए हैं, जबकि चेतेश्वर पुजारा को भी काफी नुकसान टेस्ट रैंकिंग में झेलना पड़ा है।

बुधवार को जारी हुई आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ नंबर वन हो गए हैं। वहीं, खराब बल्लेबाजी के कारण टेस्ट स्पेशलिस्ट बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा 7वें से 9वें स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि, मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे अपने-अपने स्थान पर काबिज हैं, क्योंकि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में थोड़े-थोड़े रन बनाए थे। उधर, कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन को भी आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है।

दाएंहाथ के बल्लेबाज केन विलियमसन वेलिंगटन टेस्ट मैच में भले ही शतक लगाने से चूक गए हों, लेकिन उनको इसी पारी के दम पर आइसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। केन विलियमसन चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मार्नस लाबुशाने एक पायदान खिसकने के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 में विराट कोहली के अलावा भारत के अजिंक्य रहाणे 8वें नंबर पर चेतेश्वर पुजारा 9वें नंबर और मयंक अग्रवाल 10वें नंबर पर हैं।

Latest ICC Test Rankings

1) स्टीव स्मिथ (911 रेटिंग अंक)

2) विराट कोहली (906 रेटिंग अंक)

3) केन विलियमसन (853 रेटिंग अंक)

4) मार्नस लाबुशाने (827 रेटिंग अंक)

5) बाबर आजम (800 रेटिंग अंक)

6) डेविड वार्नर (793 रेटिंग अंक)

7) जो रूट (764 रेटिंग अंक)

8) अजिंक्य रहाणे (760 रेटिंग अंक)

9) चेतेश्वर पुजारा (757 रेटिंग अंक)

10) मयंक अग्रवाल (727 रेटिंग अंक)

गेंदबाज भी टॉप 10 से बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी आइसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हो गए हैं, जबकि भारत के खिलाफ 9 विकेट चटकाने वाले टिम साउधी 15वें से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह साउथी ने लंबी छलांग लगाई है।

Latest ICC Test Ranking (Bowling)

1) पैट कमिंस (904 रेटिंग अंक)

2) नील वेग्नर (843 रेटिंग अंक)

3) जेन होल्डर (830 रेटिंग अंक)

4) कगिसो रबाडा (802 रेटिंग अंक)

5) मिचेल स्टार्क (796 रेटिंग अंक)

6) टिम साउथी (794 रेटिंग अंक)

7) जेम्स एंडरसन (775 रेटिंग अंक)

8) जोश हेजलवुड (769 रेटिंग अंक)

9) आर अश्विन (765 रेटिंग अंक)

10) केमार रोच (763 रेटिंग अंक)