Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला

Maha Shivratri 2020: कोयलांचल में महाशिवरात्रि की धूम, शाम को निकलेगी भोले शंकर की बरात

धनबाद। कोयलांचल में महाशिवरात्रि की धूम है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी है। भोले शंकर की पूजा-अर्चना की जा रही है। शाम को शिव-पार्वती की शादी की बरात निकलेगी।

जिले में महाशिवरात्रि को लेकर उत्सवी माहौल चारों ओर छाया हुआ है। शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के पुलिस लाइन शिव मंदिर, झारखंड मैदान कल्याणेश्वर नाथ महादेव मंदिर,  विनोद त्रिमूर्ति मंदिर शक्ति मंदिर, माडा कॉलोनी शिव शक्ति मंदिर, गोल्फ ग्राउंड खड़ेश्वरी मंदिर, बरटांड़ शिव मंदिर, बरमसिया शिव मंदिर, मनईटांड शिव मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं।

मनईटांड शिव मंदिर में जागरण की तैयारी

शिवरात्रि के शुभ अवसर पर मनईटांड शिव मंदिर में शुक्रवार को विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शिव की बरात निकलेगी। रात्रि को शिव जागरण की तैयारी है