Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला

नवीन जयहिंद और स्वाति का तलाक, ट्वीट कर लिखा- परियों की कहानियों वाले दिन हुए खत्म

स्वाति ने ट्वीट किया, 'जिस वक्त आपकी परियों की कहानियां खत्म हो जाएं, वह बहुत दर्दनाक होता है। मेरा कहानी भी खत्म हो गईं।

नई दिल्ली- दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।  उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद दुखद घड़ी है।

स्वाति ने कहा कि उनकी परियों की कहानियों वाले दिन खत्म हो गए। उन्होंने कहा कि कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्व पति को बहुत याद करेंगी।

स्वाति ने ट्वीट किया, ‘जिस वक्त आपकी परियों की कहानियां खत्म हो जाएं, वह बहुत दर्दनाक होता है। मेरा कहानी भी खत्म हो गईं। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया। कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हर दिन ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हमारे जैसे लोगों को यह पीड़ा सहने की ताकत दें।’