Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लगातार 4 छक्के ठोककर ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज को जिताया था वर्ल्ड कप, रो पड़े थे इंग्लैंड के खिलाड़ी

नई दिल्ली। World Cup 2016 Final: क्रिकेट वाकई में अनिश्चितताओं का खेल है, ये साल 2016 में आज ही के दिन यानी 3 अप्रैल को भलीभांति साबित हो गया था। कई मौकों पर क्रिकेट के खेल को ऊपर-नीचे देखा जाता है, लेकिन आज से ठीक 5 साल पहले इंग्लैंड की टीम के हाथ से जीता हुआ टी20 विश्व कप का खिताब निकल गया था। 20-20 ओवर का खेल महज चार गेंदों में पलट गया था।

दरअसल, 3 अप्रैल 2016 को कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के बीच खेला गया था। वेस्टइंडीज टीम के कप्तान डैरेन सैमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस तरह इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर खेलकर 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे, जिसमें जो रूट की 54 और जोस बटलर की 36 रन की पारी शामिल थी।

उधर, 156 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज के लिए बड़ा भी था, क्योंकि टी20 विश्व कप का फाइनल था। ये बड़ा उस समय भी साबित हुआ, जब 19 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम 137 रन बना पाई थी। आखिरी के ओवर में जीत के लिए वेस्टइंडीज को 19 रनों की दरकार थी। क्रीज पर कार्लोस ब्रैथवेट और 85 रन पर नाबाद खेल रहे मार्लोन सैमुअल्स थे। स्ट्राइक ब्रैथवेट के पास थी, जिनका नाम विश्व क्रिकेट में उस समय तक बहुत कम लोग जानते थे।

इंग्लैंड के लिए 19 रन गेंदबाज बेन स्टोक्स को डिफेंड करने थे, लेकिन ब्रैथवेट को ये मंजूर नहीं थी। ब्रैथवेट ने स्टोक्स की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। अभी भी इंग्लैंड को जीत की आस थी, लेकिन जैसे ही दूसरी गेंद पर छक्का पड़ा तो इंग्लैंड के होश उड़ गए। इसके बाद तीसरी गेंद पर भी ब्रैथवेट ने स्टोक्स को लंबा छक्का जड़ा और स्कोर बराकर कर दिया। चौथी गेंद पर फिर से छक्का ब्रैथवेट ने ठोका और वेस्टइंडीज को जीत दिला दी। इसके बाद बेन स्टोक्स समेत इंग्लैंड के कई खिलाड़ी भावुक नजर आए, जिन्हें इयोन मोर्गन जैसे मजबूत खिलाड़ियों ने समझाया। वेस्टइंडीज के लिए ये दूसरा विश्व कप खिताब था।