Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शादी के बंधन में बंधने जा रहा है एक और गेंदबाज, नहीं खेल पाएगा मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला मुकाबला

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर पर हर सीजन में फैंस की नजर रहती है। कप्तान विराट कोहली की यह टीम अब तक कोई खिताब नहीं जीत पाई है लेकिन इस बार कुछ नए चेहरों के आने से कहानी अलग हो सकती है। टीम के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन माइक हेसन ने इस बात की पुष्टी की है कि ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा शादी करने जा रहे हैं। इसी वजह से वह IPL के शुरुआती मुकाबले में टीम के साथ नहीं होंगे।

इस साल के IPL की शुरुआत 9 मई से होने जा रही है। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाना है। टूर्नामेंट के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय रह गया है। आरसीबी के कैंप को लेकर माइक हेसन ने एक वीडियो जारी किया है। इसी वीडियो से यह बात भी पता चली की टीम के स्पिनर जंपा शादी करने जा रहे हैं। वह टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में मौजूद नहीं होंगे और टीम इसका सम्मान करती है।

हेसन ने वीडियो में कहा, “एडम जंपा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह उनके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हम इस चीज से वाकिफ हैं और हम सभी इस चीज का सम्मान भी करते हैं साथ ही आशा करते हैं कि उनका यह समय बहुत ही बेहतरीन हो। तो वो हमारे साथ कब तक जुड़ेंगे, एक बार वह जब इन सभी चीजों के बाद तरोताजा महसूस करेंगे तो टीम के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जुड़ जाएंगे।