Logo
ब्रेकिंग
रांची एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ अनिल विश्वकर्मा के पिता महेश विश्वकर्मा का निधन आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त

पानीपत के एक घर में कई दिनों से निकल रहे थे कीड़े, खोदाई कराई तो निकले तीन नरकंकाल

पानीपत। पानीपत के बबैल रोड पर शिव नगर में एक घर में तीन कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। ये तीनों कंकाल एक महिला और दो बच्चों के हो सकते हैं। घर में एक जगह से लगातार कीड़े निकलते रहते थे। ये पता लगाने के लिए कि यहां कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खोदाई कराई गई। करीब तीन फीट पर ही एक कंकाल मिल गया। मजदूरों ने शोर मचाया। थोड़ी और खोदाई हुई तो वहां पर दो और कंकाल मिल गए।

आदेश कुमार ने ढाई साल पहले यह घर खरीदा था। उनका घर सड़क से काफी नीचे हो गया था। घर को ऊंचा उठवाने के लिए नवनिर्माण शुरू कराया गया। वैसे तो घर ऊंचा उठाने के लिए मलबा डाला जाता है। लेकिन घर के एक कोने से कीड़े निकलते रहते थे। तब किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। जब मकान का निर्माण कराया जाने लगाया तो यह पता लगाने के लिए कि यहां पर कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खोदाई कराई गई। आदेश का कहना है कि ऐसा इसलिए कराया ताकि भविष्य में वे कीड़ों से परेशान न हों। उन्हें क्या पता था कि यहां पर कंकाल होंगे। अगर पता होता तो मकान लेते ही नहीं।

पुलिस अमला पहुंचा
काम कर रहे मजदूरों और मिस्त्रियों ने पुलिस के कंट्रोल नंबर 100 पर काल कर दी। पहले तो संबंधित चौकी से पुलिस पहुंची। मामला गंभीर देख डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स अपनी टीम के साथ पहुंचे। पहले तो आदेश से पूछताछ की गई। उसने बताया कि ढाई साल पहले मकान खरीदा था। इससे पहले भी मकान दो से तीन बार बिक चुका है। अब सभी मालिकों से पूछताछ की जाएगी।

पानीपत में पहले भी मिल चुका है कंकाल
पानीपत के विकास नगर में कुछ महीने पहले एक पुरुष का कंकाल मिला था। पुलिस ने जब पूछताछ और जांच की तो पता चला था कि पुरुष की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। उसका शव बाथरूम में दबा दिया था। घर का नवनिर्माण होने लगा तो कंकाल मिल गया। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।