Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

वनडे डेब्यू कैप पहनते ही रोने लगा ये भारतीय ऑलराउंडर, छोटे भाई ने दी पदार्पण टोपी

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से पहले वनडे मुकाबले में दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को मैच शुरू होने से पहले डेब्यू वनडे कैप दिया गया और इस दौरान क्रुणाल पांड्या भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। डेब्यू कैप लेने के बाद क्रुणाल पांड्या ने कैप को आसमान की तरफ किया और अपने पिता को याद किया जिनका निधन कुछ दिनों पहले ही हो गया था। वहीं डेब्यू वनडे में उनके छोटे भाई हार्दिक पांड्या ने उन्हें पदार्पण टोपी सौंपी। इसके बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।

क्रुणाल पांड्या भारतीय टी20 टीम का हिस्सा रह चुके हैं और अब उन्हें वनडे में भी डेब्यू का मौका मिल गया। क्रुणाल पांड्या को आइपीएल 2020 में किए गए प्रदर्शन साथ ही कुछ दिन पहले खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2021 सीजन में अपनी टीम के लिए किए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय वनडे टीम में जगह दी गई। विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में क्रुणाल पांड्या ने पांच पारियों में कुल 388 रन बनाए थे। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। क्रुणाल पांड्या ने भारत के लिए अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 26 की औसत से 121 रन बनाए हैं।