Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

न्यूजीलैंड ने पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया, कप्तान ने बनाया ये बहाना

नई दिल्ली। NZ vs Ban: बांग्लादेश की टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को दुनेदिन में खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश को करारी हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि टीम 150 रन भी स्कोरबार्ड पर नहीं लगा सकी थी, जिसके बाद बांग्लादेश टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने कहा है कि हमने कई विकेट खराब गेंदों पर खो दिए थे।

इस मुकाबले की बात करें तो कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी और बांग्लादेश की टीम को 131 रन पर ढेर कर दिया था। बांग्लादेश की टीम के कई बल्लेबाजों को शुरुआत मिली थी, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। बांग्लादेश की पूरी टीम 41.5 ओवर में 131 रन बनाकर ढेर हो गई। उधर, न्यूजीलैंड ने 21.2 ओवर में दो विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

वहीं, मैच के बाद हार की वजह बताते हुए बांग्लादेश टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने कहा, “कई खिलाड़ी सॉफ्ट डिसमिसल का शिकार हुए। हम अपनी बल्लेबाजी पर बहुत गर्व करते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। आशा है कि हम गलतियों का पता लगाएं और अगली बार उन्हें न दोहराएं। हमारी कुछ दिनों की तैयारी थी। यह हमारे लिए नया नहीं है, हम न्यूजीलैंड आ रहे हैं। हम जानते हैं कि बेहतर प्रदर्शन करने के लिए क्या करना है।”

इस मैच के लिए कीवी टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। बोल्ट ने 8.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 27 रन खर्च किए और तीन महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं। बता दें कि इस मैच के लिए कीवी टीम के पास अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर मौजूद नहीं थे, जबकि कप्तान केन विलियमसन भी इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा।