Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Home Loan पर टॉप-अप लेने की सोच रहे? जानिए एलिजिबिलिटी, अप्लाई का प्रोसेस और अन्य खास बातें

नई दिल्ली। अगर आपने कुछ समय पहले होम लोन लिया है और अब घर में किसी तरह का रिनोवेशन कराना चाहते हैं या कुछ अन्य कर्जों को खत्म कराना चाहते हैं तो आप टॉप अप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। विभिन्न सरकारी और प्राइवेट बैंक अपने ग्राहकों को टॉप अप लोन देते हैं। आप अलग-अलग उद्देश्यों से टॉप अप लोन ले सकते हैं। इनमें मकान का रिनोवेशन, घर की नई तरह की सजावट या पैसे की इमरजेंसी जरूरत को पूरा करना शामिल हो सकता है। कुल-मिलाकर यह एक तरह का पर्सनल लोन होता है, जो कम ब्याज पर आपको मिल जाता है।  

टॉप अप लोन के लिए एलिजिबिलिटी

1. बैंक के साथ आपका पहले से होम लोन चल रहा हो।

2. आप अगर समय पर किस्त का भुगतान करते हैं तो आपको आसानी से टॉप अप लोन मिल जाता है।

3. आपका सिबिल स्कोर बढ़िया होना चाहिए।

टॉप अप लोन के खास फायदे

1. टॉप अप लोन की ब्याज दर क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन या कार लोन की तुलना में कम होती है। मकान खरीदार होम लोन के सस्ता होने के कारण इस विकल्प को अपनाते हैं।

2. बैंक के साथ आपका होम लोन पहले से चल रहा होता है और अगर ईएमआई के भुगतान से जुड़ा रिकॉर्ड दुरुस्त होने पर आपको काफी आसानी से लोन मिल जाता है।

3. Top-up Loan के भुगतान के लिए आपको कार लोन, पर्सनल लोन या गोल्ड लोन की तुलना में ज्यादा समय मिल जाता है।

4. टॉप-अप लोन पर आपको टैक्स का लाभ मिल जाता है।

5. टॉप-अप लोन 20 साल या होम लोन की कुल अवधि तक के लिए लिया जा सकता है। इसके लिए आवेदक की प्रोफाइल, आय, आयु और प्रोपर्टी की वैल्यू को ध्यान में रखा जाता है। यह चीज हर बैंक के लिए अलग-अलग हो सकती है।

6. कई बार उसको दर पर ही टॉप-अप लोन मिल जाता है, जिस दर पर आपका होम लोन चल रहा है। हालांकि, कुछ बैंक होम लोन के ओरिजिनल रेट की तुलना में थोड़े अधिक दर पर टॉप-अप लोन की पेशकश करते हैं।

टॉप अप लोन के लिए किन दस्तावेजों की होती है जरूरत

1. पहचान से जुड़ा दस्तावेजः आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस

2. पते की पुष्टि करने वाला पहचान पत्रः रेंट एग्रीमेंट, आधार कार्ड, पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल्स इत्यादि

3. वेतनभोगियों के लिए सैलरी स्लिप (तीन से छह माह)

4. तीन से छह माह का बैंक स्टेटमेंट

5. पासपोर्ट साइज फोटो