Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने मुंबई इंडियंस को बताया भारतीय टीम से बेहतर, वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत की हार के अतिउत्साहित इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने टीम को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम से भी कमतर बताया। इस ट्वीट को लेकर तुरंत ही पलटवार करते हुए पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने करारा जवाब दिया।

भारत ने पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जेसन रॉय और जोस बटलर की दमदार ओपनिंग और फिर डाविड मलान और जॉनी बेयरस्टो की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर 8 विकेट से जीत हासिल की। 15.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर इंग्लैंड ने जीत का लक्ष्य हासिल किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

भारतीय टीम को मिली इस करारी हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए चुटकी ली थी। उन्होंने लिखा, मुंबई इंडियंस की टीम इस भारतीय टीम के कहीं ज्यादा बेहतर है। मैं बस कह रहा था।

इसको लेकर पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने जवाब देते हुए वॉन को इंग्लिश टीम की हकीकत से रू ब रू कराया। उन्होंने लिखा, देखिए हर क्रिकेट खेलने वाली टीम इतनी लकी नहीं है कि जिसे चार विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की सुविधा हो।

दरअसल इंग्लैंड की टीम में खेलने वाले चार खिलाड़ी विदेशी मूल के हैं। उनका जन्म इंग्लैंड में नहीं हुआ लेकिन वह इस देश की तरफ से खेलते हैं। जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज की टीम से अंडर 19 विश्व कप खेल चुके हैं। जेसन रॉय का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था। कप्तान इयोन मोर्गन आयरलैंड की तरफ से खेला करते थे। बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था तो क्रिस जॉर्डन भी कैरेबियन मूल के हैं।