Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया खतरनाक, कहा-गेंदबाजी करना मुश्किल

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (शुक्रवार) शाम को खेला जाना है। इस मैच में भारत का प्लेइंग इलेवन क्या होगा इसपर सबकी नजर है। इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने इस बल्लेबाज को मौका दिए जाने की बात कही है।

हॉग ने अपने वीडियो चैनल पर बात करते हुए कहा कि इस बल्लेबाज के पास काफी प्रतिभा है। इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए उनको गेंदबाजी करना मुश्किल काम होगा। हॉग ने कहा, “सूर्यकुमार यादव उनको मैच खेलने का मौका मिलना चाहिए क्योंकि वह बेहत ही आक्रामक बल्लेबाज हैं, वह 360 डिग्री में खेलते हैं और उनके खिलाफ गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होगा।”

क्या भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सुंदर और चहल के साथ उतरेगी। इन दोनों गेंदबाजों का कद उतना उंचा नहीं है जैसे अश्विन और अक्षर। तो क्या भारतीय टीम इन दोनों गेंदबाजों के साथ उतरेगी या तीन स्पिनर भी देखने मिलेंगे।

“इस सवाल के जवाब में ह़ॉग ने कहा, मैं तो अक्षर के साथ इस मैच में जाना चाहूंगा क्योंकि उनकी उंचाई अच्छी है। इंग्लैंड के बल्लेबाज इससे पहले इस गेंदबाज के खिलाफ स्वीप को लेकर तैयार नहीं नजर आए। इसी वजह से पटेल को जरूर खेलना चाहिए। क्या वो तीन स्पिनर से साथ जाना चाहेंगे और हार्दिक पांड्या को तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। यह एक बड़ा सवाल रहेगा।”

पहले टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्रा चहल।