Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पहली ही गेंद से चौके-छक्के ठोकने शुरू कर देंगे ये दो बल्लेबाज, कोच ने दे दिया लाइसेंस

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज का उपयोग टीम के थिंक टैंक द्वारा किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले क्या किया जाना चाहिए है। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने बताया है कि रिषभ पंत को टी20 टीम में लौटने के बाद क्या भूमिका दी गई है। एक साल के बाद उनकी वापसी टी20 टीम में हुई है। इस बीच केएल राहुल ने विकटकीपर की जिम्मेदारी संभाली थी। इस बारे में कोच राठौर ने कहा, “केएल राहुल ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक शानदार क्रिकेटर रहे हैं, उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की है।”

कोच राठौर ने क्रिकइंफो से बात करते हुए पंत को लेकर कहा है, “अब रिषभ (पंत) वापस फॉर्म में हैं और अच्छा कर रहे हैं तो देखते हैं कि यह संयोजन कैसा जाता है। इस बार यह स्थिति तो फिर टीम प्रबंधन क्या करना चाहता है, यह खेल के दिन तय होगा। उसी दिन ये भी फैसला होगा कि सीरीज कैसे चलेगी।” वहीं, हार्दिक पांड्या और रिषभ पंत की बैटिंग को लेकर विक्रम राठौर ने कहा है कि वे पहली गेंद से ही हिट करना शुरू कर देंगे।

राठौर ने कहा, “हां,यह निर्भर करेगा। अगर वे दोनों खेल रहे हैं और अगर आपको अच्छी शुरुआत मिलती है, तो वे ऐसे लोग हैं जो पहली गेंद से हिट करेंगे। वे लोग हैं जो ऐसा करने में सक्षम हैं। यह चर्चा हम कर रहे हैं: टीम को उस बिंदु पर क्या चाहिए। यदि आपकी टीम को आपको 12 से अधिक रन एक ओवर में करने की आवश्यकता है, तो आपको ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए और यदि आपकी टीम को एक ओवर में 6 रन चाहिए, तो इसमें भी सक्षम होना चाहिए। इस तरह आपको दोनों स्थितियों के अनुकूल होने में सक्षम होने की आवश्यकता है, और यही एक अच्छा गेम-प्लान है।”