Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Samsung की जल्द आएगी नई मोबाइल सेवा, लैपटॉप और कंप्यूटर से भी भेज सकेंगे मैसेज

नई दिल्ली। कोरियन कंपनी Samsung अपने यूजर्स के लिए एक खास मैसेजिंग सेवा को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सेवा के जरिए यूजर्स अपने लैपटॉप से किसी को भी मैसेज भेज सकेंगे। यह जानकारी 9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट से मिली है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस मैसेजिंग सेवा की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग की मैसेजिंग सेवा को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर देखा गया है जिसे ‘Utilities & tools’ कैटेगरी में रखा गया है। यह जानकारी एक ट्विटर यूजर ने साझा की है। सैमसंग की मैसेजिंग सेवा के माध्यम से यूजर्स अपने फोन को कंप्यूटर या लैपटॉप से लिंक करके SMS और MMS भेज सकेंगे। लेकिन इस सर्विस का उपयोग करने के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर 5G या 4G LTE कनेक्टिविटी होनी चाहिए।

इन डिवाइस पर सर्विस करेगी काम

माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर लिस्टिंग की मानें तो सैमसंग की अगामी मैसेजिंग सेवा गैलेक्सी बुक 10.6 LTE, गैलेक्सी बुक 12 LTE, गैलेक्सी बुक 2 और गैलेक्सी फ्लेक्स 2 5G पर काम करेगी। उम्मीद है कि इस सेवा को अन्य लैपटॉप और कंप्यूटर के लिए पेश किया जाएगा।

नए साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन

आपको बता दें कि सैमसंग ने नए साल की शुरुआत में Galaxy M02s स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन 6.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1,560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 450 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह हैंडसेट एंड्राइड 10 पर आधारित OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

अन्य फीचर की बात करें तो कंपनी ने Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का मैक्रो लेंस और तीसरा 2MP का पोट्रेट लेंस है। साथ ही फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

सैमसंग Galaxy M02s स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।