Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जसप्रीत बुमराह करने जा रहे हैं शादी और इसलिए क्रिकेट से लिया ब्रेक, जानिए किनसे होगी शादी

 अहमदाबाद। हाल ही में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया था। बुमराह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए हटने का फैसला किया। टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड को 12 मार्च से पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसमें बुमराह को आराम दिया गया है। इसके बाद दोनों टीमें 23 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ेंगी। इसके बाद होने वाली वनडे सीरीज से भी बुमराह हट सकते हैं।

बुमराह और बीसीसीआइ ने इसके पीछे सिर्फ निजी कारण बताया है, लेकिन इसकी असली वजह यह है कि भारत का यह तेज गेंदबाज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। बुमराह से जुडे़ एक सूत्र ने बताया कि यह खिलाड़ी एक सप्ताह के अंदर शादी करने वाला है। एक स्पो‌र्ट्स एंकर से उनकी शादी गोवा में होने वाली है। हालांकि तारीख को गुप्त रखा गया है। सीरीज चल रही है और टीम बायो-बबल में है, इसलिए उनकी शादी में टीम इंडिया के खिलाडि़यों का शामिल होना मुश्किल है। बुमराह मूलत: अहमदाबाद के हैं, लेकिन अब उनका परिवार मुंबई में रहता है। सूत्र ने कहा कि कोरोना के कारण शादी में ज्यादा लोगों को बुलाया नहीं जाएगा और यही कारण है कि शादी गोवा में की जा रही है।

भारतीय टीम ने अहमदाबाद में डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। उस मैच में भी बुमराह को स्पिन पिच के कारण ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था। चेन्नई में हुए दूसरे टेस्ट में भी उन्हें आराम दिया गया था और मुहम्मद सिराज ने इशांत शर्मा के साथ तेज गेंदबाजी की कमान संभाली थी। तीसरे टेस्ट के बाद बीसीसीआइ ने बयान जारी करके कहा था कि बुमराह चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है, जो संयोग से उनके गृहनगर अहमदाबाद में ही खेली जानी है। अब उनका वनडे सीरीज में भी लौटना मुश्किल है, जो पुणे में प्रस्तावित है।

दैनिक जागरण को बीसीसीआइ के एक पदाधिकारी ने कहा कि बुमराह को शादी के लिए और समय चाहिए था, इसलिए ऐसा किया गया है। शादी के बाद बुमराह की क्रिकेट के मैदान पर वापसी अब सीधे आइपीएल 2021 में होगी, जिसका आगाज इंग्लैंड सीरीज समाप्त होने के बाद अप्रैल में होना है। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में चार विकेट झटके थे, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा। हाल में इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 11 विकेट लिए और ब्रिसबेन में खेले गए आखिरी टेस्ट में पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण नहीं खेल सके थे।