Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद टी20 सीरीज में बुमराह को टीम मैनेजमेंट दे सकती है आराम

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया। इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले डे नाइट टेस्ट से पहले वह जमकर तैयारी करते नजर आए। खबर है टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के वर्कलोड पर काम कर रही है। इसी के तहत भारत के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से आराम दिया जा सकता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के बाद पांच टी20 और फिर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। पांच टी20 मुकाबले अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएंगे। टी20 और वनडे सीरीज मैच मार्च में खेले जाएंगे। 12 मार्च से 20 मार्च के बीच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

बुमराह को चेपक में दूसरे टेस्ट में भी आराम दिया गया था, जो भारत ने 317 रन से जीता। वह अगले दोनों टेस्ट खेलेंगे, जिन्हें जीतकर भारत पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के प्रयास में है। बीसीसीआइ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘जसप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से अब तक 180 ओवर डाले हैं और चार टेस्ट में करीब 150 ओवर फेंके हैं। इसके अलावा मैदान पर कई घंटे बिताए हैं। इसलिए सीमित ओवरों में सीरीज में उन्हें आराम देना बनता है।’

रविचंद्रन अश्विन ने आइपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और अब देखना यह है कि क्या वह राहुल द्रविड़ (2011 इंग्लैंड सीरीज) की तरह वापसी करेंगे। उस समय द्रविड़ ने तीन साल बाद वनडे टीम में वापसी की थी और इसका आधार टेस्ट मैचों में उनका शानदार प्रदर्शन था। द्रविड़ ने हालांकि उस सीरीज के बाद ही संन्यास का एलान कर दिया था। वहीं, मुंबई के प्रतिभाशाली बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नाम पर भी विचार किया जा सकता है क्योंकि चयनकर्ताओं की नजरें टी-20 विश्व कप पर हैं।