Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ind vs Eng: दूसरे टेस्ट मैच में ऐसी हो सकती है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली, । Ind vs Eng: मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 13 फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है, क्योंकि इस मैच के नतीजे के बाद आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की तस्वीर थोड़ी सी साफ हो जाएगी। हालांकि, फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला सीरीज के आखिरी मैच के बाद ही होगा।

चेन्नई के चेपक में होने वाले इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों में बदलाव देखे जाने की पूरी-पूरी संभावना है, क्योंकि पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट के ऊपर कुलदीप यादव को मौका देने के दबाव होगा। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम के कप्तान और कोच ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कुछ बदलाव दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिल सकते हैं। यहां तक कि इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहले ही बाहर हो गए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल फिर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं। चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर खेलते नजर आएंगे। विकेटकीपर के तौर पर रिषभ पंत यहां भी बाजी मारते नजर आएंगे। ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंग्टन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है, जबकि अक्षर पटेल को मौका देने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

वॉशिंग्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी में उतने सफल नहीं हैं। ऐसे में अक्षर पटेल को मौक दिया जा सकता है। वहीं, शाहबाज नदीम को बाहर बैठना पड़ सकता है। उनकी जगह कुलदीप यादव लंबे समय के बाद सफेद जर्सी में नजर आ सकते हैं। आर अश्विन के अलावा गेंदबाजी में इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह खेलते नजर आएंगे। इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन को आराम दिया जा सकता है, जिनके स्थान पर स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।