Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

डेढ़ घंटे पहले भारतीय टीम में चुने गए इस स्पिनर को मिला मौका, देखते रह गए कुलदीप यादव

नई दिल्ली। Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। टॉस के दौरान दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया गया। इसी बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आई कि भारतीय टीम ने उस खिलाड़ी को मौका दिया है, जो करीब डेढ़ घंटे पहले टीम के साथ जुड़ा है।

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र के दौरान ऑलराउंडर अक्षर पटेल को चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वे पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मैच से करीब डेढ़ घंटे पहले इस बात की जानकारी दी थी कि चोटिल अक्षर पटेल की जगह शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को टीम में चुना गया है। वहीं, टॉस के दौरान कप्तान विराट कोहली ने बताया कि इनमें से शाहबाज नदीम अपना दूसरा मैच खेलेंगे।

माना जा रहा था कि भारतीय टीम इस बार प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को मौका देगी, लेकिन टॉस के दौरान पाया गया कि कुलदीप यादव नहीं, बल्कि मैच से कुछ ही देर पहले टीम में चुने गए शाहबाज नदीम अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे। 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले शाहबाज नदीम आज दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। कुलदीप यादव ने आखिरी मैच जनवरी 2019 में खेला था। दो साल के बाद भी उनको टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला है। भारत ने तीन स्पिनरों को मौका दिया है, जिनमें आर अश्विन, शाहबाज नदीम और वॉशिंग्टन सुंदर हैं। तेज गेंदबाज के तौर पर इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, आर अश्विन, शाहबाज नदीम, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।