Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पर्यटन पर भी कोरोना की मार, 2020 में 30 लाख से भी कम विदेशी यात्री आए भारत

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की वजह से 2020 में तीस लाख से भी कम विदेशी पर्यटक भारत आए और यह संख्या 2019 की तुलना में 75 प्रतिशत कम है। पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2019 में भारत आए विदेशी सैलानियों की संख्या 1.093 करोड़ और 2018 में 1.056 करोड़ थी।

पटेल ने बताया कि 2017 में भारत आए विदेशी पर्यटकों की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। तब 1.04 करोड़ विदेशी पर्यटक भारत आए थे। उन्होंने बताया कि पिछले साल 26.8 लाख विदेशी पर्यटक ही भारत आए। पटेल ने बताया कि 2020 में पर्यटन क्षेत्र में राजस्व को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अभी कोई अध्ययन नहीं किया गया है।

पटेल ने कहा कि बहरहाल, पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों के साथ कई दौर की बातचीत और विचार-विमर्श के बाद राजस्व, विदेशी मुद्रा विनिमय और रोजगार को गहरे नुकसान का संकेत मिला है। यह क्षेत्र असंगठित प्रकृति का है इसलिए आर्थिक क्षति के प्रभाव का पता समय के साथ ही चल पाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की पहल की जा रही हैं।