Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इस अनोखी शोकसभा के बारे में जान कर आप हो जाएंगे हैरान, राजनेता अब हो जाएं सावधान

खंडवा: आप किसी की मौत के बाद शोकसभा में कभी गए होंगे। लेकिन खंडवा में हुई इस शोकसभा का नजारा कुछ अलग हैं। अक्सर लोग किसी की मृत्यु के बाद शोकसभा का आयोजन कर दुःख व्यक्त करते हैं, पर यहां किसी इंसान के मरने के कारण नहीं बल्कि शहर के रिंगरोड और बायपास के नहीं बनने की वजह से शोक सभा का आयोजन रखा गया था। शोक सभा के बाद एक युवा ने अपना मुंडन भी कराया। बताते चले की इस शोक सभा से पहले खंडवा की आवाज़ संस्था ने राजनेताओं के किए गए वादों की अर्थी भी निकली थी।

खंडवा के नगरनिगम चौराहे पर सफदे कपड़ों में आई लव खंडवा के बोर्ड के नीचे बैठे यह लोग शोकसभा कर रहे हैं। इस शोकसभा में दो मिनिट का मौन भी रखा गया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई। यह शोकसभा किसी व्यक्ति के मरजाने पर नहीं हो रही हैं बल्कि यह उन वादों के मरने पर हो रहे हैं, जो खंडवा की जनता से यहां के जनप्रतिनिधियों ने किए थे। इतना ही नहीं यहां शोकसभा के बाद एक युवा ने मुंडन तक करा लिया। बता दें कि खंडवा की जनता से 25 साल पहले वादा किया गया था की शहर की यातायात व्यवस्था और बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए रिंग रोड और बायपास बनाया जाएगा। लेकिन इन 25 वर्षों में पांच बार सरकार बानी पर रिंगरोड और बायपास का वादा सिर्फ चुनावी जुमला ही बनकर रह गया। पिछले दिनों खंडवा में एक भयानक सड़क हादसे में हुई मौत के बाद खंडवा के लोग रिंगरोड और बायपास की मांग को लेकर एक बार फिर सड़क पर उतर आए। खंडवा की आवाज़ नाम की संस्था ने पहले तो रिंगरोड और बायपास के राजनैतिक वादे की अर्थी निकली अब इस संस्था का मानना है की जब किसी की मौत के बाद उसकी अर्थी निकल उसका क्रियाक्रम किया जाता है तो इन वादों की मौत के बाद हम भी यहां शोकसभा का आयोजन कर रहे हैं ताकि राजनेताओं को शर्म महसूस हो और वह अपना वादा निभाए।

खंडवा की आवाज़ संस्था ने जब यह शोकसभा रखी तो खंडवा के एक युवा ने नेताओं को नींद से जगाने के लिए अपना मुंडन तक करा लिया। मुंडन करने वाले दीपक उर्फ़ मुल्लू राठौर का कहना हैं कि खंडवा के जनप्रतिनिधियों को जाग्रत करने के लिए वह मुंडन करा रहे हैं। अगर फिर भी राजनेता नहीं जागे तो मरणोपरांत होने वाला तेरवी का आयोजन किया जाएगा।