Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गणतंत्र दिवस पर 7 कैदियों की रिहाई, फूल माला पहनाकर किया विदा

होशंगाबाद: गणतंत्र दिवस के मौके पर शासन की माफी के तहत मंगलवार को होशंगाबाद जिला जेल में आजीवन सजा काट रहे से सात बंदियो की रिहाई की गई। रिहा होने वाले कैदी जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और 14-15 साल जेल में बिताने के बाद प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के अवसर  इनके आचरण को देखते हुए इन्हें शासन की माफी के तहत रिहा किया गया। सभी रिहा कैदियों को फूल माला पहनाकर रिहा किया गया वहीं परिजन भी उन्हें धूमधाम से घर ले गए।

कैदियों की रिहाई की खबर से उनके परिजन एवं इष्ट मित्रगण काफी संख्या में सुबह से ही जिला जेल के बाहर एकत्रित थे। रिहा किये गये बंदियो को फूल माला पहनाकर रिहा किया गया। इस दौरान आधा सैकड़ें के करीब लोग इन्हे चार पहिया वाहनों से लेने आये थे। लगभग एक दर्जन से ज्यादा चार पहिया वाहन भी जिला जेल के बाहर मौजूद थे। इस संबंध में होशंगाबाद जिले की जेल अधीक्षक  ऊषा राज ने बताया कि ये रिहाई शासन की माफी पाकर होती है।

जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई के लिए एक कमेटी होती है। जो बंदियो का आचरण और उनके चाल चलन व्यवहार को देखते हुए शासन से अनुशंसा करती है। शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए ही ऐसे बंदियो की रिहाई की जाती है।

गणतंत्र दिवस पर होशंगाबाद जिला जेल से ऐसे ही सात बंदियो की रिहाई की गई है जो इस क्राईट एरिया मे आते थे। इनमें से तीन बंदी बैतूल जिले के रहने वाले है। चार अन्य स्थानो के रहने वाले हैं। ये आजीवन कारावास की सजा से दंडित थे। गौरतलब रहे कि इन बंदियो को आजीवन कारावास की सजा होने के बाद 14 से 15 साल जेल मे बिताने के बाद रिहा किया गया।

जेल से कैदियों की रिहाई होते ही बाहर आते ही  परिजन और  मित्र खुश नजर आये और रिहा हुए कैदियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। सात बंदियो मे से  बैतूल निवासी रामप्रसाद राठौर और उनका पुत्र डैनी राठौर और एक साथी हरीश यादव भी रिहा किये गये। लंबी सजा काट चुके रामप्रसाद राठौर ने बताया कि वे काफी खुश है और वर्षो के बाद वे और उनका पुत्र अपने परिजनो से मिलेंगे।