Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Whatsapp में ऐड हुआ नया फीचर, अब डेस्कटाॅप यूजर्स ले सकेंगे काॅलिंग का मजा

नई दिल्ली। इंस्टैट मैसेजिंग ऐप Whatsapp में यूजर्स के लिए कई उपयोगी व खास फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी भी यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए आए दिन अपडेट व फीचर पेश करती रहती है। इस बार कंपनी ने डेस्कटाॅप यूजर्स को ध्यान में रखते हुए नया काॅलिंग फीचर पेश किया है जिसकी मदद से यूजर्स अब डेस्कटाॅप से भी Whatsapp काॅलिंग का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि, सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है।

COVID 19 महामारी के चलते दुनियाभर में लोगों के बीच एक-दूसरे से कनेक्ट रहने के लिए वीडियो और ऑडियो काॅलिंग एक लोकप्रिय फीचर के तौर पर उतरा। यूजर्स के बीच ऑडियो और वीडियो काॅलिंग काफी लोकप्रिय हुई, लेकिन यह सुविधा केवल Whatsapp के मोबाइल ऐप में ही उपलब्ध थी। डेस्कटाॅप से काॅलिंग के लिए जूम और गूगल मीट का उपयोग किया जा रहा था। लेकिन अब व्हाट्ऐप ने भी डेस्कटाॅप काॅलिंग फीचर पेश कर दिया है जो कि Zoom और Google Meet को कड़ी टक्कर देगा

Whatsapp के नए फीचर की जानकारी WABetaInfo द्वारा दी गई है जिसमें बताया गया है कि व्हाट्सऐप ने डेस्कटाॅप के लिए वीडियो और ऑडियो काॅलिंग फीचर रोलआउट कर दिया है। जिसके बाद कुछ यूजर्स ने इसके स्क्रीनशाॅट्स भी शेयर किए हैं। जिसमें Whatsapp के डेस्कटाॅप वर्जन पर ऑडियो और वीडियो काॅलिंग फीचर शो हो रहा है। जो कि डेस्कटाॅप वर्जन में सर्च फीचर के पास मौजूद है। हालांकि, अभी यह फीचर बीटा वर्जन में रोलआउट किया गया है और इसका लाभ कुछ चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकेंगे। बता दें कि कंपनी पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि साल 2021 में यूजर्स को डेस्कटाॅप काॅलिंग फीचर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया हैै कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिएक कब तक रोलआउट होगा।