Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के Murder केस में बड़ी कामयाबी

जुगियाल: 19 अगस्त 2020 को गांव थरियाल में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा ठेकेदार अशोक कुमार के घर सेंध लगाकर उनका मर्डर और लूटपाट करने के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 10वें आरोपी साजन उर्फ अमीर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से काबू कर लिया है। थाना शाहपुर कंडी प्रभारी भारत भूषण सैनी ने बताया कि पुलिस ने एस.एस.पी. पठानकोट के दिशा-निर्देशों अनुसार एक विशेष टीम गठित कर सहारनपुर उत्तर प्रदेश भेजी थी जहां आरोपी साजन उर्फ अमीर को पुलिस ने काबू कर लिया है।

साजन ने वारदात के दिन घेराबंदी करने के बाद अशोक कुमार व उनके परिवार के ऊपर हमला किया था। हमले के बाद उसने अपने साथियों के साथ लूटपाट भी की थी। वारदात करने के बाद वह सहारनपुर भाग गया था। साजन सहारनपुर के गांव गंगोह का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एस.एस.पी. गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि आरोपी को सहारनपुर पुलिस के सहयोग से काबू किया गया है। मंगलवार रात पुलिस उसे पठानकोट ले आई है। उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस इस मामले में वांछित 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।