Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सातवें विकेट के लिए सुंदर और शार्दुल ने की दमदार साझेदारी, सातवें आसमान पर टीम के हौसले

नई गिल्ली। Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत लग रही थी, लेकिन भारत के ऑलराउंडरों ने भारतीय टीम को मैच में बना दिया। इससे उम्मीद जा रही है कि भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया से छीनकर ला सकती है। हालांकि, अभी दो दिन और एक सत्र का खेल बाकी है।

दरअसल, गाबा टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार विकेट निकालती जा रही थी। भारतीय बल्लेबाज अच्छी शुरुआत हासिल करने के बावजूद आउट होते जा रहे थे, लेकिन टीम को उन बल्लेबाजों से मदद मिली, जिनसे कम उम्मीद की जाती है। जी हां, भारत के लिए सातवें विकेट के लिए वॉशिंग्टन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के बीच खबर लिखे जाने तक 60 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई और भारत को फिर से मैच में ला दिया।

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 250 रन का आंकड़ा मुश्किल से पार कर पाएगी, लेकिन सुंदर और शार्दुल ने दमदार पारी खेलकर मैच में जान डाल दी। बहुत कम मौकों पर देखा जाता है कि भारत के लिए सातवें या फिर इससे निचले क्रम के बल्लेबाजों के बीच साझेदारी देखने को मिलती है। ये भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक कमजोरी की तरह है। हालांकि, दो या तीन दशक पहले फिर भी कपिल देव और प्रभाकर पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छी साझेदारी करते थे।

सातवें विकेट के लिए तीसरे दिन के टी ब्रेक तक हुई 60 से ज्यादा रन की साझेदारी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए अब इस सीरीज में कुछ बचा नहीं है, क्योंकि अगर ये सीरीज 1-1 से बराबर रहती है, जो कि अभी है, तो ये सीरीज भारत के नाम हो जाएगी, क्योंकि जब भी कोई टीम विदेश जाती है और पिछली सीरीज को जीती हुई होती है और सीरीज को बराबर कर लेती है तो फिर ट्रॉफी उसी टीम को दी जाती है। यही कारण है कि भारत के हौसले इस मैच में सातवें आसमान पर हैं। इसके पीछे का एक कारण ये भी है कि ब्रिसबेन में अगले दो दिन में बारिश के आसार हैं। ऐसे में मुकाबला पूरा होने के भी उम्मीद कम हैं। यहां तक के एक दिन के 40 से ज्यादा ओवरों का खेल खराब हो चुका है।