Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उछालभरी पिच पर रहस्यमयी गेंदों के लिए हो जाइए तैयार, भारत के सामने होगी कड़ी चुनौती

ब्रिसबेन। गाबा की उछाल भरी पिच चोट से परेशान भारतीय टीम का इंतजार कर रही है। भारतीय टीम प्रबंधन शुक्रवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिए 11 फिट खिलाडि़यों की खोज कर रहा है और बुधवार को गाबा में टीम इंडिया का अभ्यास सत्र हुआ।

पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कोच भरत अरुण से बात करते हुए नजर आए। कप्तान अजिंक्य रहाणे, उपकप्तान रोहित शर्मा, ओपनर शुभमन गिल ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। सिडनी में हुए पिछले मुकाबले में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मैच को ड्रॉ कराया था।

कुलदीप को मिल सकता है मौका

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी नेट पर जमकर अभ्यास किया। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के अंगूठे के फ्रैक्चर के कारण बाहर होने के बाद उन्हें अगले टेस्ट की अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और टी. नटराजन के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी अभ्यास किया। गाबा में मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी के अलावा शार्दुल या नटराजन में से कोई एक गेंदबाजी करते हुए दिखाई देगा।

रहस्यमयी गेंद फेंकने को तैयार लियोन

गाबा मैदान पर अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि इस पिच में मौजूद उछाल उनकी रहस्यमयी गेंद के लिए सबसे उपयुक्त हो सकती है।

उन्होंने कहा कि सिडनी की धीमी विकेट ने उन्हें अपनी नई गेंद को फेंकने का मौका नहीं दिया था। यह मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण रहा था। दोबारा भारत के सामने खेलना अच्छा है। वह मेरे खिलाफ तैयारी के साथ आए थे लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं जिस तरह से गेंदबाजी कर रहा हूं उससे मैं काफी खुश हूं। मैंने कुछ मौके बनाए हैं जो काफी सकारात्मक रहे हैं, लेकिन कई बार चीजें आपके पक्ष में नहीं होतीं और आपके साथ भाग्य भी नहीं होता। उन्होंने कहा कि गाबा में एमसीजी और एससीजी की तुलना में ज्यादा बाउंस होगा इसलिए मैं यहां खेलने के लिए उत्साहित हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर मैं अपना काम करता रहा तो भाग्य भी मेरा साथ देगा। मुझे धैर्य रखना होगा, कौन जानता है कि मैं मैच के पांचवें दिन अपनी रहस्यमी गेंद फेंक दूं, यह आने वाली है, देखते रहिए।