Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महेंद्र सिंह धौनी 2 या 3 नहीं, बस एक साल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तैयार करेंगे- गंभीर

नई दिल्ली]। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स को इस साल पहले दौर से ही हारकर बाहर होना पड़ा। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में पहली बार ऐसा हुआ जब टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। ऐसी खबरें हैं कि इस बार की नीलामी से पहले चेन्नई की टीम के काफी सारे खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है लेकिन पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते।

बीसीसीआइ इस साल आइपीएल के खिलाड़ियों की नीलामी 11 फरवरी को करा सकती है। 20 जनवरी तक  टीमों को रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देने कहा गया है। आइपीएल की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान गंभीर ने कहा कि धौनी का ध्यान बस इस साल होने वाले टूर्नामेंट पर होगा। वह अगले दो तीन साल नहीं बल्कि एक साल की टीम बनाने पर ध्यान देंगे। इसी वजह से ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा ऐसा नहीं लगता।

अगर आप बहुत सारे खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर देंगे तो फिर आपको यह भी देखना होगा कि नीलामी में विकल्प कौन से मौजूद हैं। मैं इस बात से सहमत हूं कि हम पिछले दो या तीन साल से यह कह रहे हैं कि सीएसके की टीम उम्रदराज खिलाड़ियों की है लेकिन इसमें तो कोई शक ही नहीं कि यह टीम उम्रदराज खिलाड़ियों की थी जिसमें शेन वॉट्सन, ड्वेन ब्रावो और एमएस धौनी जैसे बेहतरीन खिलाड़ी थे

गंभीर का मानना है कि धौनी अब भी सीएसके को सफलता दिला सकते हैं। उन्होंने कहा, जैसा की टीम ने प्रदर्शन किया और मैं तो कई सालों से यह कहता आ रहा हूं कि एमएस धौनी मे वो क्वालिटी है। लोग बात करते हैं कि एमएस धौनी ने कैसे सीएसके को आइपीएल की इतनी सफल टीम बना दिया, वो इसलिए कि उनका ध्यान सिर्फ एक साल पर होता है

वह टीम को अगले तीन साल के लिए बनाने पर ध्यान नहीं देंगे, ऐसा तो बिल्कुल भी नहीं होगा। इसी वजह से एमएस धौनी की यही बात इस साल भी जारी रहने वाली है। क्या वो सबसे अच्छी टीम होगी और अच्छे मौके जो उनकी टीम के इस साल खिताब दिलाएगी, वह सिर्फ इसी पर ध्यान देंगे। इसी वजह से मुझे तो नहीं लगता है कि वह काफी सारे खिलाड़ियों को रिलीज करने वाले हैं, अगर नीलामी में बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी नहीं आ रहे जिनपर की टीम का ध्यान होगा।