Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इस बल्लेबाज ने चोट लगने के बाद 3 घंटों तक की बल्लेबाजी, 6 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को किया पस्त

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन दमदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए मैच को ड्रॉ करवाया। यह मैच मेजबान टीम को जोरदार तमाचा है, क्योंकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिग ने भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया दूसरी पारी में 200 रन भी नहीं बना पाएगी। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने चोट के बाद भी तीन घंटे से ज्यादा तक बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के 6 गेंदबाज मिलकर भी उनका विकेट नहीं हासिल कर पाए।

दूसरी पारी में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 312 रन बनाकर पारी घोषित की थी। टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 407 रन का लक्ष्य था, जिसे नामुमकिन माना जा रहा था। जीत तो दूर ऑस्ट्रेलिया का खेमा चौथे दिन भारत के दो विकेट गिराने के बाद जीत के लिए आश्वस्त था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मंसूबों पर चोटिल हनुमा और आर अश्विन ने पानी फेर दिया।

हनुमा ने चोट के बाद भी 3 घंटे से ज्यादा की बल्लेबाजी

हैमस्ट्रिंग इंजरी होने के बाद मैदान पर फिजियो की सहायता लेने के बाद खड़े हुए हनुमा ने मैदान नहीं छोड़ा। टीम इंडिया की उम्मीद इसी खिलाड़ी पर टिकी थी और 161 गेंद पर 23 रन की पारी खेलकर हनुमा ने अपनी उपयोगिता साबित की। भारतीय टीम ने 272 रन पर अपना पांचवां विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गंवाया था और इसके बाद हनुमा ने अश्विन के साथ मिलकर भारत को 334 रन तक पहुंचाया और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। चाय काल से पहले चोटिल हुए हनुमा ने पांचवें दिन आखिरी गेंद फेंके जाने तक खूंटा गाड़े रखा। चोट की वजह से वह चौथा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के 6 गेंदबाज पस्त

मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, नाथन लियोन, कैंमरून ग्रीन और मार्नस लाबुशाने ऑस्ट्रेलिया के इन छह गेंदबाजों ने हनुमा के आगे अपना पूरा जोर लगा दिया लेकिन चोटिल होने के बाद भी वह उनका विकेट नहीं ले पाए। हनुमा ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी की रन भले नहीं बनाए, लेकिन आखिर तक विकेट भी नहीं गिरने दिया।