![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
दुलमी : दुलमी में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सिरु बुध बाजार में रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष श्री ब्रहमदेव महतो जी ने दुलमी प्रखण्ड क्षेत्र के सैकड़ो गरीब, वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने प्रशासन को ठंढ को देखते हुए चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था करने का सुझाव देते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सभी का दायित्व है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में उन्हें कंबल मिलने से ठंड में राहत मिल सकेगी।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
मौके पर पंकज कुमार, दिलीप महतो, सीडी महतो, तुलसी महतो, मिन्हाज अंसारी, रविन्द्र कुमार, मायाराम महतो, मनोज महतो, बासुदेव महतो, अन्य लोग मौजूद थे।