Logo
ब्रेकिंग
AJSU दस सीटों पर, BJP 68, JDU 2 और LJP एक सीट पर लड़ेगी चुनाव Jharkhand Election 2024 झारखंड में दो चरणों में होंगे चुनाव, EC ने किया तारीखों का ऐलान, जाने झारखंड... रामगढ़ जिले के 18 साक्षर आरक्षी को एएसआई और दो पदाधिकारी को मिली एसआई में प्रोन्नति अवैध शराब कारोबारियों के गिरोह का पर्दाफाश, नकली शराब, खाली बोतल व स्टिकर बरामद रामगढ़ पुलिस ने 10 दिन के अंदर किया लू*ट कां*ड का पर्दाफाश,तीन गि*रफ्तार फूटबॉल मैदान को सेना के अधिकार से मुक्त करने की मांग, CEO को सौंपा ज्ञापन BFCL कर्मचारियों के बच्चों ने भोजन व प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता जैसे मुद्दों पर किया नाटक मंचन नवरात्र के प्रथम दिन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने रांची स्थित आवास में की... एटीएम काट कर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिर*फ्तार, 05 गिरफ्तार पीआईबी रांची द्वारा रामगढ़ कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में 'क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला - वार्तालाप' का...

Ramgarh जल सहिया सह कोषाध्यक्ष चुनाव का हुआ आयोजन

रामगढ़: गोला प्रखंड अंतर्गत बारलोंग पंचायत के कुंदरूखुर्द गांव में राजकीय मध्य विद्यालय(बारीडीह) परिसर में जल सहिया सह कोषाध्यक्ष के चयन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया श्री बनवारी मुंडा द्वारा की गई। जिसमें ग्राम सभा के द्वारा सर्वसम्मति से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों का चुनाव किया गया।

इस क्रम में प्रखंड समन्वयक सुषमा कुमारी के द्वारा जल सहिया चयन हेतु राज्य सरकार के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। जल सहिया सह कोषाध्यक्ष हेतु 5 नाम प्रस्तावित रूप में पेश किए गए। जिसमें श्यामा देवी, अफसाना प्रवीण, सावित्री देवी, सविता देवी ,सविता देवी 2 शामिल थे। दिशा निर्देशों का पालन करते हुए श्यामा देवी को सर्वसम्मति से जल सहिया सह कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

इसके साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के रूप में बनवारी मुंडा, अफसाना प्रवीण, श्यामा देवी, सावित्री देवी, सविता देवी, अकबर अंसारी, सुमित देवी, संतोष कुमार महतो को चुना गया।ग्राम सभा में मुखिया सहित गांव के वार्ड सदस्य, ग्रामीण ब्रह्मदेव महतो, रूपलाल महतो, संतोष कुमार, सावित्री देवी,सुलेखा देवी,फूलवती देवी सहित अन्य उपस्थित थे।