Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jamshedpur आप पार्टी ने नए कृषि बिल के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर धरना दिया

राष्ट्रपति से इस बिल को वापस लिए जाने की कर रहे हैं मांग

जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी जिला कमिटी द्वारा नए कृषि बिल के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर एक दिवसीय धरना दिया गया , साथ ही महामहिम राष्ट्रपति से इस बिल को वापस लिए जाने की मांग की गयी । वही रघुवर दास ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विरोधियों का जनाधार खिसक गया है

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि बिल को लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों ही सदनों में पारित कर दिया गया है और इसके बाद से ही लगातार विपक्ष द्वारा इस बील का विरोध किया जा रहा है , गुरुवार को जमशेदपुर आम आदमी पार्टी जिला कमिटी ने साकची गोलचक्कर पर काला बिल्ला लगाकर इस बिल का विरोध करते हुए एक दिवसीय धरना दिया गया

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिल पूरी तरह से गलत है और किसानों की स्तिथि इससे बद से बत्तर हो जाएगी , सदन में इसे गलत तरीक़े से पास किया गया, जो संविधान की भी अवहेलना है , जिस कारण पार्टी अपना विरोध दर्ज करवाते हुए महामहीम राष्ट्रपति से इसे निरस्त करने की मांग करती है ।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विरोधियों का जनाधार खिसक गया है या जनता को भ्रम फैला रहे हैं वही देश के किसान मोदी जी के साथ हैं विपक्ष के बहकावे में किसान भाइयों आने वाली नहीं है ।